Kia New EV5 जल्द देगी भारत में दस्तक अपनी  720km रेंज और 27min चार्जिंग स्पीड के साथ

mithlesh
9 Min Read

आने वाले कुछ सालों में Kia New EV5 motors भारत के बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक और पेट्रोल डीजल गाड़ियों को बेहतरीन फीचर्स के साथ launch करने वाली हैं। Kia कंपनी कोरिया की कार बनाने वाली कंपनी हैं। ये कम्पनी भारत में अपनी  Cars को बेचती हैं।  

आपकी जानकारी के लिए बता दे की Kia EV5 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी हैं जो बिलकुल ही शुद्ध इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।  इस कार की झलक सबसे पहल चीन में दिखाई जाएगी। चीन के बाद ही इस कार को भारत के बाजार में लॉन्च किया जाएगा इसके साथ साथ ही इसको अन्य बाजारों में भी launch किया जायेगा।  

आज की इस पोस्ट में हम आपको KIA new EV5 के features, design, battery और इसके साथ साथ इसकी launch डेट और कीमत के बारे में बताने वाले हैं।   

Overview Of Kia New EV5

kia new ev5

Kia New EV5 का Attractive Design  

इस KIA new EV5 को बहुत ही बेहतर तरीके से design किया गया हैं। इसका design काफी हद तक kia EV9 के जैसा ही लगता हैं  KIA EV5 में आपको सामने की तरफ Signature 3D Star Map Lighting मिलती हैं। इसके साथ ही आपको इसमें डीआरएल के साथ एक बहुत Attractive Tiger Notch Grill मिलती हैं।  

इतना ही नहीं इस कार को मजबूत लाइनों के साथ बोल्ड लुक में design किया गया हैं।  इसकी सामने से लुक स्पोर्टी के साथ-साथ एग्रेसिव भी लगती हैं। अब बात करते हैं इसकी साइड प्रोफाइल के बारे में। इसको एयरोडायनेमिक 21 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ design किया गया हैं। KIA new EV5 के पीछे की तरफ आपको LED tail light unit के साथ स्पॉयलर मिलता है।  जो इसको एक आकर्षक लुक देता हैं।   

Kia New EV5 का शानदार Cabin  

kia new ev5

आपकी जानकारी के लिए बता दे की किआ कपनी ने EV5 का केबिन बहुत ही Simple रखा है। आपको बता दे की इसका केबिन भी काफी हद तक किया KIA EV9 के केबिन के जैसा ही दिखता हैं।  

इसमें आपको सॉफ्ट touch फील कराने के लिए कंपनी ने कार में एक चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है जो प्रीमियम लैदर अपहोल्स्ट्री के साथ आता है। 

EV5 के केबिन का dashboard layout simple होने के साथ-साथ futuristic भी है। यह आपको लंबी यात्रा में थकावट से बचाने वाली है।  

Kia EV5 की दमदार Battery and Range 

वैसे तो की बैटरी के बारे में कपनी ने कोई जानकारी नहीं दी हैं। लेकिन इसको दो अलग-अलग बैटरी option के साथ लांच किया जा सकता है। आपको बता दे की इसको  रियल व्हील ड्राइव और 4wd ड्राइव के साथ सिंगल और डुएल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लांच किया जा सकता हैं।   

सूत्रों के अनुसार, EV5 को भारत के बाजार में  64 किलो वाट बैटरी और 88 किलोवाट बैटरी option के साथ launch किए जाने की सम्भावना हैं। आपको बता दे की इसका छोटा बैटरी पैक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 217 बीएचपी की पावर देता हैं। 217 बीएचपी की पावर के साथ यह कार आपको 530 किलोमीटर की रेंज देने वाली हैं।  

अगर बात करे इसके बड़े बैटरी पैक की, तो बड़ी बैट्री पैक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर के 720 किलोमीटर की रेंज दे सकती हैं।  इसके अलावा अगर आप इसके ड्यूल मोटर सेटअप वाले ऑल व्हील ड्राइव तकनीकी का use करते हैं तो ये आपको  650 किलोमीटर की रेंज दे सकती हैं।   

EV5 में आपको सुपरफास्ट डीसी चार्जर मिलने वाला हैं। ये सुपरफास्ट डीसी चार्जर सिर्फ 27 मिनट में 0 से 100% तक ev5 को चार्ज करने की क्षमता रखने वाला है। 

Kia EV5 के Advanced Features  

इसमें आपको 12.3 inch touch screen infotainment system मिलता हैं।  इसके साथ ही EV5 में  आपको 12.3 inch digital instrument cluster के साथ 5 inch climate control panel भी मिलता हैं।  इस कार में आपको बहुत से एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।  

KIA EV5 में आपको बेहतर wireless android auto के साथ Apple CarPlay Connectivity मिलती हैं।  इतना ही नहीं इसमें आपको 3 जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, और हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ मेमोरी सेट फंक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।  

इतना ही नहीं इसमें आपको हवादार सीटें के साथ सामने की तरफ गर्म सीटें, और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।  

इसके साथ ही इसमें आपको कुल मिलकर 64 color options मिलते हैं। इसके के साथ ही EV5 में एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीकी और पीछे की यात्रियों के लिए भी AC वेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।  

Kia EV5 के Safety features  

अगर बात करे इसके safety features की तो KIA EV5 को 7 एयरबैग के साथ स्टैंडर्ड तौर पर जोड़ा गया हैं।  इसके साथ ही इसमें आपको Electronic Stability Control, Tire Pressure Monitoring System, और Hill Hold Assist जैसे safety features मिलते हैं। इतना ही नहीं इसमें आपको  Hill Descent Control, Traction Control, और Rear Parking Sensors के साथ ISOFIX चाइल्ड सेट एंकर जैसे features भी मिलते है। 

KIA EV5 में आपको एडवांस ADAS जैसे special security feature भी मिलते हैं। इसके अंदर आपको और भी बहुत से फीचर्स मिलते हैं जैसे लाइन से बाहर जाने पर चेतावनी, और पुनः लाइन में वापस लाना। इसके साथ ही इसमें Blind Spot Monitoring System, Rear Cross Traffic Alert, Traffic Jam Assist, Adaptive Cruise Control, और Automatic Emergency Braking जैसे safety features भी शामिल हैं।   

Kia EV5 Price in India  

क्या आप जानते है की EV5 की भारत के बाजार में क्या कीमत हैं? दरअसल इसकी कीमत भारत के बाजार में लगभग 55 लाख रुपए से शुरू होने की सम्भावना है। लेकिन इसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपए हैं या अभी तक Confirm नहीं हुआ हैं।  

Kia EV5 Launch Date in India  

आपकी जानकारी के लिए बता दे की Kia EV5 को भारत के बाजार में 2025 की शुरुआत में launch करने की सम्भावना हैं। परन्तु चीन में इसको 2023 में unveiling किया जाने वाला है। चीन के बाद ही इस कार को भारत के बाजार में लांच किया जाएगा उसके बाद ही इसको अन्य जगहों पर भी लॉच किया जाएगा।  

Also Read :

Kia EV5 Rivals  

भारत के बाजार में लॉन्च होने के बाद EV5 का मुकाबला Hyundai Ioniq 5 जैसी गाड़ियों होने वाला हैं। EV5 अपने शानदार फीचर्स से सभी cars को टक्कर देने वाली हैं।  

निष्कर्ष 

Kia EV5 एक शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक सुविधाओं और लंबी रेंज के साथ भारतीय बाजार में धूम मचाने वाली है। इस कार को भारत में 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है।

भारतीय बाजार में, EV5 का मुकाबला Hyundai Ioniq 5, MG ZS EV और Tata Nexon EV जैसे rivals से होगा। हालांकि, EV5 की attractive price और लंबी रेंज इसको एक मजबूत दावेदार बनाती है। इस पोस्ट में हमने आपको KIA EV5 के बारे में सारी जानकारी दे दी हैं। आशा करते है की आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी।  

जरूर पढ़े :

TAGGED: ,
Share this Article
Leave a comment