No Smoking Movie : सिगरेट पीने पर काटी जाती है उंगलियां, रोंगटे खड़े करने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर Movie |

mithlesh
8 Min Read

क्या आपने  No Smoking Movie देखी हैं? अगर नहीं। तो आज इस पोस्ट में हम इस मूवी के बारे में बात करने वाले हैं। No Smoking film साल  2007 में रिलीज हुई थी। यह एक ऐसी मूवी हैं जिसमे सिगरेट पीने पर लोगो की उंगलियां काट दी जाती हैं। इस movie के director अनुराग कश्यप हैं। इस movie के main actor जॉन अब्राहम और  main actress आयशा टाकिया हैं। इस मूवी के supporting role परेश रावल रणवीर थे। यह एक कल्ट क्लासिक थ्रिलर फिल्म हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस movie के बारे में।  

No Smoking Movie Overview 

No Smoking Movie

No Smoking Movie एक ऐसे व्यक्ति के जीवन के बारे में है, जो कि अपनी स्मोकिंग करने  की आदत से  बहुत तंग आ चुका है। वह अपनी स्मोकिंग करने की इस आदत को छोड़ना चाहता है।  लेकिन वह व्यक्ति चाह कर भी अपनी इस आदत को छोड़ नहीं पा रहा है। 

उसकी इस आदत को छुड़वाने के लिए  उस व्यक्ति को उसके दोस्त और परिवार वाले  तरह-तरह के Suggestion देते हैं। ताकि वह अपनी इस बुरी लत को छोड़ सके। परन्तु उन सब के Suggestion का  कोई भी तरीका असर नहीं करता है। तभी उस व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा होता है  जिससे उसकी पूरी दुनिया ही बदल जाती हैं। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि सिगरेट पीना उस व्यक्ति के लिए इतना भारी पड़ सकता है कि उसकी  उंगलियां तक काट दी जाती हैं।  

No Smoking Movie की कहानी

No Smoking Movie की कहानी की, अगर हम बात करे तो इसकी कहानी एक बार में समझ नहीं आती हैं।  जी हाँ। इसकी कहानी इस तरीके से लिखी गई है कि आपको एक बार में समझ नहीं आएगी। इसको समझने के लिए आपको मूवी दो बार देखनी पड़ेगी। 

इस मूवी के बारे में director अनुराग कश्यप ने कहा कि इस मूवी में हम एक ऐसे स्मोकर की कहानी बताने जा रहे हैं जो बहुत ही ज्यादा स्मोकिंग करता हैं। और वह अपनी इस स्मोकिंग की आदत से तंग आ चुका हैं। वह अपनी इस आदत को छोड़ने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाता है।  

उसकी इस आदत को छुड़ाने के लिए उसके दोस्त और उसके परिवार वाले भी उसे अनेक सुझाव देते हैं। लेकिन उनके द्वारा दिया गया कोई भी सुझाव या तरीका काम नहीं करता। अंत में हार मान कर वो एक ऐसे तरीके को आजमा लेता हैं जो उसकी जिंदगी को तहस नहस कर देता हैं। उस व्यक्ति को उसका एक दोस्त सुझाव देता है की वो एक ऐसे सेंटर जाए जहां पर उसकी इस आदत का सही इलाज किया जाए।   

लेकिन सेंटर में इलाज के लिए जाना ही उसकी जिँदगी का सबसे बड़ा गलत कदम साबित होता हैं। दरअसल उस सेंटर में इलाज के लिए कुछ ऐसे तरीके अपनाये जाते हैं जो उसकी जिंदगी को ख़राब कर देते हैं। उसके  इलाज के नाम पर सेंटर में उस व्यक्ति की उंगलियां ही काट दी जाती हैं। इस movie की पूरी कहानी इसी के आस पास घूमती रहती हैं।  

Also Read :

No Smoking Movie की जबरदस्त Writing

अगर बात करे इस मूवी की जबर्दस्त writing की, तो इसे director अनुराग कश्यप ने स्वयं लिखा हैं। अनुराग कश्यप बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हैं। उन्होंने  गैंग्स ऑफ़ वासेपुर मूवी को भी direct किया था।  Experimental director की बात की जाए तो अनुराग कश्यप Experimental director के रूप में बहुत ही famous हैं। वो अपनी हर movie में नए नए Experiment करते रहते हैं वो सफल भी हो जाते हैं।  l 

No Smoking Movie का निर्देशन

ये तो आप जान ही चुके हैं की इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने direct  किया है। मीडिया के अनुसार,  अनुराग कश्यप जब भी अपनी किसी फिल्म का निर्देशन करते हैं तो वो  उसमें बहुत सारे एक्सपेरिमेंट करते हैं। वो  movie की कास्टिंग से लेकर costume और कहानी में नए नए  experiment करते रहते हैं। ऐसे ही कुछ experiment उन्होंने अपनी इस फिल्म में किया है। जिन्होंने फिल्म को इतने अव्वल दर्जे का बना दिया है, कि आज भी इस movie  एक अलग Category में रखा जाता है। 

माना इस फिल्म की पहुंच कमर्शियल सिनेमा की फिल्मों की जितनी ना हो, परन्तु इस फिल्म ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिस बजह से movie को डार्क ह्यूमर की Category में रखा जाता है।  

No Smoking Movie Cast 

इस मूवी की कास्टिंग बहुत ही बेहतरीन तरीके से की गई हैं।  इसमें हमे एक से बढ़कर एक कलाकार मिलेंगे।  इसमें actor का  रोल जॉन अब्राहम कर रहे हैं जो की एक मेथड आर्टिस्ट के रूप में जाने जाते हैं।  इस movie में उनकी पत्नी का रोल आयशा टाकिया play करती हुई नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जॉन अब्राहम ने साल 2007 के आसपास ऐसी ही कई फिल्मों में काम किया था। जॉन अब्राहम  कमर्शियल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। परन्तु उन्होंने art फिल्मों में भी रोल play किया जिसे लोगो ने काफी पसन्द किया।    

निष्कर्ष 

No Smoking Movie एक ऐसी Movie है जो सिगरेट पीने की लत से जुड़े हर डर और तनाव को perfectly पेश करती है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी Smoking की लत से छुटकारा पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

 वह एक ऐसे सेंटर में जाता है जहां उसे सिगरेट पीने पर उसकी उंगलियां काट दी जाती हैं। फिल्म का अंत एक खुले सवाल के साथ होता है, जिसका जवाब दर्शकों को खुद ही खोजना होता है। अनुराग कश्यप ने एक ऐसी कहानी लिखी है जो रोंगटे खड़े कर देती है। फिल्म का निर्देशन भी शानदार किया गया है। अनुराग कश्यप ने फिल्म में कई experiment किए हैं, जो सफल रहे हैं।

फिल्म की कास्टिंग भी बहुत अच्छी की गयी है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने एक बार फिर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। आयशा टाकिया, परेश रावल और रणवीर शौरी ने भी अपने-अपने किरदारों में अच्छी भूमिका निभाई हैं। No Smoking एक बहुत ही अच्छी फिल्म है। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे एक बार आपको जरूर देखना चाहिए।

जरूर पढ़े :

Share this Article
Leave a comment