Khichdi Express Story: जानिए 1 साल सिर्फ खिचड़ी बेचकर कर कैसे बनी आभा सिंघल 50 करोड़ की मालकिन ?

mithlesh
7 Min Read

Khichdi Express Story क्या हैं और कौन हैं वो लड़की जो एक साल के अंदर ही खिचड़ी बेचकर करोड़पति बन गयी हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी लड़की की कहानी लेकर आए हैं जिसने भारतीय डिश खिचड़ी को बेचकर अपना करियर शुरू किया था और आज एक करोड़ो की कंपनी खड़ी कर दी हैं। मेरी तरह आप भी सुन कर चौंक गए होंगे। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो टैलेंटेड लड़की जिसने खिचड़ी बेचकर अपने करियर की शुरुआत की थी और आज करोड़ो की मालकिन हैं।  

कौन हैं Khichdi Express Story Girl: आभा सिंघल

Khichdi Express Story

आभा सिंघल मुंबई के रहने वाली लड़की है जिसने बहुत ही छोटी उम्र में अपना एक फ़ूड बिज़नेस शुरू किया था जो कि आज एक करोड़ो का बिज़नेस बन चूका हैं। क्या आप जानते हैं फ़ूड बिजनेस से पहले आभा सिंघल क्या करती थी? नहीं ना तो चलिए हम आपको बताते हैं। आभा अपने फ़ूड बिज़नेस से पहले एक मॉडल थी, पर अब वो एक businesswoman बन चुकी हैं।

आभा का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। जब ये छोटी थी तब इनके माता-पिता का Divorce हो गया था।  और आभा अपने पिता के साथ रहती थी। आभा की पढ़ाई स्कूल हॉस्टल और बोर्डिंग स्कूलों में ही हुई हैं। जब ये बड़ी हो गयी तो इन्होने  MBA करने का फैसला किया, ताकि फ्यूचर में वो अपने पैरो पर कड़ी हो सके। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब आभा अपने घर वापिस आयी तो वही रोज के झगडे होते देखकर, एक दिन अपना घर छोड़ना का फैसला कर लिया।  

इन्होने अपने कुछ कपडे लिए और अपने दोस्त के उसके फ्लैट में जाकर रहनी लगी। आभा ने शुरआत में मॉडलिंग की। इनकी सुंदरता को देखते हुए इन्हे कई सारे मॉडलिंग के भी ऑफर मिले। परन्तु आभा को लगा की कि यह मॉडलिंग का काम लम्बे समय के लिए नहीं चल पाएगा। फिर आभा ने कचड़ी बिजनेस शुरू करने की सोची। 

 कैसे की आभा सिंघल ने Khichdi Express की शुरुआत 

आभा सिंघल ने साल 2019 में Khichdi Express बिजनेस की शुरुआत की थी। आभा एक दिन ऐसे ही अपनी दोस्त के साथ खिचड़ी के बारे में बात कर रही थी तभी उनको ये आईडिया आया की क्यों न खिचड़ी बेचने का बिजनेस शुरू किया जाये। आभा की खिचड़ी Express में सिर्फ खिचड़ी ही नहीं होती थी बल्कि पकोड़ो और भी कई तरह की अन्य पकवान भी शामिल थे। 

 जरूर पढ़े :

आभा सिंघल को Khichdi Express की शुरुआत में किन चुनोतियो का सामना कारना पड़ा?

आभा ने लगभग 3 साल तक एड वर्ल्ड में काम किया और आखिर तीन साल  बाद इनको समझ आ गयी  कि ये मॉडलिंग का करियर लंबा नहीं चलने वाला है। फिर साल 2019 में आभा जब अपने करीबी दोस्त महेन के साथ बात कर रही थी तो उनके दोस्त ने आभा को खिचड़ी की याद दिलाई। 

आभा ने ज्यादा समय ना गवाते हुए 2019 में Khichdi Express की शुरुआत की। जब इन्होने ने अपना खिचड़ी बिजनेस शुरू किया तो बहुत से लोगो ने इन्हे डिमोटिवेट किया की खिचड़ी कौन खायेगा। कुछ लोगो ने ताना मारते हुए ने कहा कि खिचड़ी तो बीमारों का खाना है। जिसे सिर्फ बीमार लोग ही खाते  हैं उसे कोई तुम्हारे पास आकर क्यों खायेगा?  

लेकिन आभा ने हर नहीं मानी और दूसरों की सुनने के बजाए अपने काम पर ध्यान दिया। क्योकि वो जानती थी जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं तो अड़चने तो आती ही हैं। लेकिन जब कोविड की महामारी देश में आयी तो इनके बिजनेस का बड़ा बूस्ट मिला। कोविड के टाइम पर लोगों को हल्का और आसानी से पचने वाला खाना चाहिए था। जिससे आभा की खिचड़ी एक्सप्रेस को एक नई उम्मीद मिल गयी और इनका खिचड़ी एक्सप्रेस का कारोबार ने उड़ान भर ली।

लगभग  4 सालों के अंदर ही इन्होने देश के कई शहरों में उन्होंने खिचड़ी एक्सप्रेस के आउटलेट्स खोल लिए। क्या आप जानते हैं  4 साल के अंदर ही आभा की कंपनी 50 करोड़ की हो गई।

आभा सिंघल 50 करोड़ की मालकिन 

आभा सिंघल ने  अपने बिज़नेस के पहले साल में लगभग 1 करोड़ से अधिक की कामयी की थी। अब इनका लक्ष्य 100 करोड़ रुपए कमाने हैं। ये अपने बिजनेस को और भी आगे बढ़ाना चाहती हैं। क्योकि इनका स्वय पर आत्म-विश्वास हैं। अगर आपको खुद पर विश्वास हैं तो आपकी मंजिल आपसे दूर नहीं हैं। 

निष्कर्ष 

आभा सिंघल की कहानी एक प्रेरणादायक कहानी है जो हमें सिखाती है कि अगर हममें लगन, मेहनत और अपने सपने को पूरा करने का जज्बा है, तो हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन्होने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और आज वह एक Business Women हैं।

आभा सिंघल ने दिखा दिया की भारतीय महिलाये किसी से कम नहीं। अगर आप के अंदर लगन, मेहनत और और अपने सपने को पूरा करने का जज्बा हैं तो कोई भी आपके सपने के बीच नहीं आ सकता। साथ ही इन्होने सिख्या की कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। 
अगर आपका भी कोई सपना हैं और ये सोच कर रुक जाते हैं की लोग क्या कहेंगे, तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। हमारी उस काम को करने की भवना सही होनी चाहिये। आशा करते है कि आपको यह Khichdi Express स्टोरी पसंद आयी होगी। अगर हाँ तो जल्दी से अपने उन दोस्तों को ये लेख शेयर करे जो अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं परन्तु लोग क्या कहेंगे सोच कर रुक जाते हैं।

Read Also:

TAGGED:
Share this Article
Leave a comment