Saraam Success Story: 16 साल की कम उम्र में बन गया करोडो का मालिक।  वो भी सिर्फ चॉकलेट बेचकर

mithlesh
7 Min Read

Saraam Success Story आपने बहुत से युवाओ को सोशल मीडिया पर टाइम पास करते हुए देखा होगा। जो सोशल मीडिया पर नयी नयी अपनी पोस्ट या वीडियो डालते रहते हैं। आज हम आपके सामने एक ऐसे लड़के की कहानी लेकर आए हैं जिसने सोशल मीडिया का use कर करोडो की कम्पनी खड़ी कर दी हैं।   

आपको बता दे की इस लड़के की उम्र केवल 16 साल की थी जब इन्होने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया था। “Saraam Success Story” 16 साल की इतनी कम उम्र में इस लड़के ने अपना खुद का बिसनेस शुरू कर करोडो की कंपनी बना दी हैं। चलिए जानते हैं कि क्या हैं ये  Saraam Success Story, और कैसे इस लड़के ने 16 साल की उम्र में ये मुकाम हासिल किया?

Detailed Overview Of Saraam Success Story

saaram success story

कैसे हुई Saraam Success Story की शुरुआत 

आप तो जानते ही हैं की साल 2020 पूरे विश्व के लिए कैसा रहा था। इस साल 2020 कोरोना महामारी पूरे भारत में फैल गई थी। उसी समय भारत में कई महीनो के लिए लॉकडाउन भी लग गया था। उस समय सभी लोग घर में रहकर पूरा पूरा दिन सोशल मीडिया पर बिताने लगे थे। 

कोरोना महामारी के समय में इस 16 साल के लड़के ने YouTube पर चॉक्लेट बनाना सीखा था। और आज के समय में इस लड़के की Saraam Success Story आपने बहुत से युवाओ को सोशल मीडिया पर टाइम पास करते हुए देखा होगा। जो सोशल मीडिया पर नयी नयी अपनी पोस्ट या वीडियो डालते रहते हैं। नाम की एक करोड़ की कंपनी हैं।  

आपको बता दे इस लड़के का नाम Digvijay Singh हैं। जब Digvijay Singh केवल 16 साल के थे तब उन्होंने YouTube से चॉक्लेट सीखने की शुरुआत की थी। आज के समय में यानि 2023 में Digvijay 19 साल के हो चुके हैं।  

YouTube से सीखा चॉकलेट बनाना

आपको बता दे बाकि बच्चो के जैसे ही Digvijay Singh को भी बचपन से ही चॉकलेट जैसी चीजे काफी पसंद थी। इनकी रुचि चॉक्लेट कैसे बनाते हैं ये सिखने में भी थी। लेकिन स्कूल की स्टडी की वजय से इनके पास इतना समय नहीं होता था की ये चॉक्लेट बनाना सीख सके।  

परन्तु जब 2020 में कोरोना वायरस के कारण हमारे देश में लोक डाउन लग गया था तब उस समय में Digvijay Singh ने चॉक्लेट बनाना सीखना शुरू किया था। आपको बता दे चॉक्लेट सीखने के लिए इनके भाई ने इन्हे उत्साहित किया था।  

उसके बाद से Digvijay Singh ने चॉक्लेट बनाना शुरू कर दिया। शुरुआत में ये चॉक्लेट बनाने में फ़ैल भी हुए हैं। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और चॉक्लेट बनाना जारी रखा। इन्होने चॉक्लेट बनाकर अपने परिवार में सभी लोगो को  खिलाई थी।  

सभी ने उनकी इस चॉक्लेट की काफी प्रशंसा की। इस तरह से Digvijay Singh ने अपनी सभी कमियों को सुधारते हुए टेस्टी चॉक्लेट बनाना सीख ही लिया।  

लोगो ने चॉकलेट बिजनेस शुरू करने के लिए किया प्रेरित

दरअसल जब Digvijay ने YouTube की सहायता से चॉकलेट बनाना सीख लिया था। तभी उन्होंने ने अपने करीबी लोगो को अपने हाथ से बानी चॉक्लेट खिलाई।  सभी लोगो ने उनकी काफी तारीफ की और उन्हें उनकी बनी चॉक्लेट काफी टेस्टी भी लगी। Digvijay की इस टेस्टी चॉक्लेट को लेकर लोगो ने उन्हें बिसनेस शुरू करने के लिए कहा।  

आपको बता दे की चॉक्लेट बनाना Digvijay की हॉबी थी, लेकिन लोगो के कहने पर उन्होंने चॉक्लेट का बिसनेस करने की सोची ली।  Digvijay ने Chocolates को गाड़ियों के शोरूम और Hotel Owners को बेचने की सोची। परन्तु फिर उन्होंने ने सोचा की क्यों ना कुछ ज्यादा अच्छे Flavor वाले चॉकलेट बनाए जाए। उन्होंने अलग और unique फ्लेवर वाले चॉकलेट बनाना जारी रखा और फिर यहीं से उनकी करोडो की इस कंपनी की शुरुवात हुई।  

साल 2021 में शुरू की Saraam नाम की कंपनी जिसकी कीमत हैं करोडो रूपए 

Digvijay ने साल 2021 में अपनी Saraam नाम की कंपनी अपने नए चॉकलेट Flavors के साथ शुरू की।  उसी साल 2021 में Digvijay को एक Car कंपनी की तरफ से 1000 चॉकलेट बनाने का भी ऑर्डर भी मिल गया। इस आर्डर ने  Digvijay के हौसले को और भी बढ़ा दिया। अब इनकी कंपनी ने तेजी से तरक्की की तरफ रफ्तार पकड़ ली। आज Digvijay की इस Saraam कंपनी की कीमत करोड़ो की हैं।

कितने आश्चर्य की बात हैं की Digvijay ने खुद ही youtube से चॉकलेट बनाना सीखा लिया और खुद ही अपना बिजनेस शुरू कर करोडो की कंपनी खड़ी कर दी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की Saraam की शुरुवात से लेकर Digvijay ने अब तक 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली हैं।  

निष्कर्ष 

Digvijay Singh की Saraam Success Story वास्तव में impressive और inspiring है। कैसे 16 साल की छोटी उम्र में ही उन्होंने YouTube के जरिए चॉकलेट बनाना सीखना शुरू किया था।

आपको बता दे की साल 2020 में COVID-19 महामारी के बीच, जब लोग सोशल मीडिया पर अधिक समय बिता रहे थे, तब Digvijay Singh ने अपने परिवार और दोस्तों के समर्थन से चॉकलेट बनाना शुरू किया था।  

आज अपनी मेहनत और लगन से Digvijay Singh ने करोडो की कंपनी कड़ी कर अपने माँ बाप का नाम रोशन कर दिया हैं। Digvijay ने साल 2021 में Saraam कंपनी की स्थापना की। उसके कुछ समय के बाद ही उनकी इस कंपनी को 1000 चॉकलेट बनाने का ऑर्डर मिला। इस आर्डर ने इनकी कम्पनी को तरक्की की और बढ़ा दिया।  

आज के समय में इनकी ये कंपनी एक करोड़ रुपये से अधिक हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हैं तो इसे अपने दोस्त और रिश्तेदारों को जरूर share करे ताकि वो भी Saraam Success Story से प्रेरित होकर कामयाबी की सीढी हासिल कर सके।  

जरूर पढ़े

Share this Article
Leave a comment