Election Results 2023: भाजपा की तीन राज्यों में धमाकेदार जीत, कांग्रेस को करारा झटक

mithlesh
8 Min Read

Election Results 2023: भारतीय जनता पार्टी यानि बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल किया है। तीनों राज्यों में बीजेपी की जीत ने कांग्रेस को हरा दिया हैं। अब इस जीत के बात सब ये जानना चाहते हैं की अब इन राज्यों में नये मुख्यमंत्री कौन होंगे?

आज की इस पोस्ट में हम आपको मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए 2023 के विधानसभा चुनावों के बारे में जानकारी देने वाले हैं और इसके साथ ही ये भी बताने वाले हैं की इन राज्यों में कौन बनने वाला हैं अगला मुख्य मंत्री। चलिए डिटेल में जानते हैं “Election Results 2023” के बारे में।  

Election Results 2023 Overview

Election Results 2023 Overview

मध्यप्रदेश में हुई बीजेपी की जीत 

मध्यप्रदेश में  2023 के विधानसभा चुनाव 17 नवम्बर से 3 दिसंबर 2023 के बीच हुए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी हार देते हुए 164 सीटों के साथ जीत हासिल की हैं। सूत्रों के अनुसार, अब शिवराज सिंह ही पार्टी की पहली पसंद हैं।  

परन्तु अब पार्टी में चार नाम और आए हैं। जिनकी सीएम पद पर होने की उम्मीद हैं। ये चार नाम नरेंद्र सिंह तौमर, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा और प्रह्लाद पटेल हैं। भाजपा इन चेहरों में से किसी को भी सीएम पद रख सकती हैं। और हो सकता हैं की सीएम पद  पर हमे इनके अलावा कोई नया चेहरा देखने को मिले।  नीचे दिए गए टेबल में आप मध्यप्रदेश में हुए 2023 के विधानसभा चुनाव के बारे में डिटेल में जान सकते हैं।   

PartiesTotal SeatsSeats WonSeats LeadingGain/Loss
Bharatiya Janata Party (BJP)163163+54
Indian National Congress6666-48
Bahujan Samaj Party00-2
Others11-4
Election Results 2023

Election Results 2023: राजस्थान में 53193 वोटों से विजय रही वसुंधरा राजे

आपकी जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान में हो रहे चुनाव Election Results 2023 का रिजल्ट भी सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 110 सीटों पर आगे रही हैं। जबकि कांग्रेस 71 सीटों पर अपनी पोजीशन बनाए हुए थी। बाकि अन्य पार्टी 14 सीटों पर रही हैं। परन्तु जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ते गए नतीजे में भी चेंज आते गए।  

राजस्थान की मुख्यमत्री रह चुकी वसुंधरा राजे इस चुनाव में आगे ही बढ़ती दिखाई दे रही हैं। झालरपाटन से चुनाव में वसुंधरा राजे ने जीत हासिल की। इस चुनाव में ये कुल 53193 वोटों से विजयी रही। इसके साथ ही बीजेपी पार्टी से राजकुमारी दीया कुमारी ने भी अपना मुँह जीत की तरफ मोड़ लिया। राजकुमारी दीया कुमारी ने 71 हजार से ज्यादा वोट से अपनी जीत घोषित की।  इस जीत में लोगो ने खूब नाच गाना किया। राजस्थान के इलेक्शन रिजल्ट की बाकि की जानकरी आप नीचे टेबल में पढ सकते हैं।  

PartiesTotal SeatsSeats WonSeats LeadingGain/Loss
Bharatiya Janata Party (BJP)115115+42
Indian National Congress6969-30
Bahujan Samaj Party22-4
Others1313-8
Election Results 2023

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को धोबी पछाड़ देते हुए बीजेपी ने किया बहुमत हासिल 

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में इस  2023 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हुई जीत। आपको बता दे की बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से कुल मिलाकर 54 सीटें अपने नाम कर ली हैं। बाकि दो राज्यों में कांग्रेस को पछाड़ने के बाद बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को धोबी पछाड़ दे दिया हैं।  

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस केवल 35 सीटों पर ही अपना दबाव बना पाई। इसके विपरीत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को छत्तीसगढ़ से केवल एक ही सीट मिल पाई। आपको बता दे की पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया हैं। आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा की भारतीय जनता को और मुझे पीएम मोदी की इस पार्टी पर पूरे भरोसा हैं। 

सूत्रों के अनुसार, भारत के पांच राज्यों में से छत्तीसगढ़ ही  केवल एक ऐसा राज्य था जहां मतदान केवल  2 चरणों में हुआ था। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को कुल 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी। कहा जा रहा हैं की 2018 के मुकाबले में ये मतदान कम था। साल 2018 के चुनाव में  कुल 76.88 मतदान हुआ था।  आगे देखना ये होगा की अब छत्तीसगढ़ का नया मुख्य मंत्री कौन होगा? छत्तीसगढ़  में हुए चुनाव का ओवरव्यू इस टेबल में दिया गया हैं।  

PartiesTotal SeatsSeats WonSeats LeadingGain/Loss
Bharatiya Janata Party (BJP)5454+39
Indian National Congress (INC)3535-33
Janata Congress Chhattisgarh (JCC)00-5
Others11-1
Election Results 2023

निष्कर्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बहुमत हासिल कर एक बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा की इस जीत ने कांग्रेस को तीनों राज्यों में सत्ता से बाहर कर दिया है।

मध्य प्रदेश में, भाजपा ने 163 सीटें जीतकर अपना बहुमत बरकरार रखा है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वापसी की उम्मीद है, लेकिन पार्टी अन्य वरिष्ठ नेताओं, जैसे कि नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा को भी विचार कर सकती है।

राजस्थान में भी भाजपा ने 115 सीटें जीतकर कांग्रेस को हरा दिया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में, भाजपा ने 54 सीटें जीतकर कांग्रेस को पराजित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को मुख्यमंत्री पद के लिए फिर से चुना जा सकता है।

इन तीन राज्यों में भाजपा की जीत का मतलब है कि पार्टी अब 25 राज्यों में सत्ता में है। यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है और इससे यह स्पष्ट होता है कि वह भारत में एक प्रमुख राजनीतिक बल बनी हुई है। आपको बता दे की भाजपा की इन तीन राज्यों में हुई जीत से पार्टी को आगामी लोकसभा चुनावों में भी फायदा हो सकता है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 303 सीटें जीतकर एक बड़ा बहुमत हासिल किया था। अगर पार्टी इन तीन राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत कर पाती है, तो उसे 2024 के चुनावों में भी मजबूत स्थिति में रहने में मदद मिलेगी। आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Election Results 2023” के बारे में लगभग साडी जानकारी दे दी हैं। उम्मीद हैं की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।  

जरूर पढ़े :

Share this Article
Leave a comment