Emergency Alert Message! : भारत सरकार की नई शुरूआत : 10 अक्टूबर को किया लोगों पर पहला ट्रॉयल, जाने क्या है

mithlesh
8 Min Read

Emergency Alert Message! क्या आप जानते हैं कि “Emergency Alert Message” क्या हैं। भारतीय सरकार लोगो की मदद करने के लिए नए नए तरीके खोजती रहती हैं।   

Government पिछले कुछ दिनों से लोगों को “Emergency Alert Message” भेज रही है। बहुत से लोग इस “Emergency Alert Message” से घबरा गए हैं। आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं। अगर आप भी सरकार के द्वारा send किए जाने वाले इस Emergency Alert Message से अनजान हैं तो आज इस पोस्ट में हम आपके लिए इस से जुडी सारी जानकारी लेकर आए हैं।  

जाने क्या है Emergency Alert Message का मतलब

Emergency Alert Message

 Emergency Alert क्या हैं?

भारत सरकार आपात स्थिति में लोगो की मदद कैसे करे, इसके लिए सरकार योजना बनाती रहती हैं। 2023 में सरकार ने ऐसी ही एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम है “Emergency Alert”। इस योजना का उद्देश्य लोगों को किसी भी आपात स्थिति (emergency situation)  में तुरंत Alert करना है।

भारत सरकार ने भेजा पहला Trial Emergency Alert Message

 भारत सरकार ने इस योजना का प्रशिक्षण करने के लिए बीते ही दिनों यानि 10 अक्टूबर, 2023 को देश भर में लोगों को उनके मोबाइल फोन पर एक Emergency Alert message भेजा था।

 इस Message में लिखा था कि यह Message भारत सरकार के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) के द्वारा भेजा गया है। यह केवल एक नमूना परीक्षण यानि trial Message है। अतः कृपया आप इस Message पर ध्यान न दें। इस Message पर आपकी ओर से किसी भी तरह कार्रवाई की करने  आवश्यकता नहीं है क्योकि ये Message आपको भारत सरकार भेज रही हैं।  

Emergency Alert के क्या फायदे हैं?

Emergency Alert के बहुत सारे फायदे हैं। यह Emergency Alert हमे प्राकृतिक आपदाओं में हमे अलर्ट करता हैं। इसके साथ ही यह युद्ध या अन्य दूसरी प्रकार की आपातकालीन स्थितियों में  भी उपयोगी साबित हो सकता है।  

 ये Emergency Alert आम लोगों को आपतकालीन स्थिति में अलर्ट कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस wireless Emergency Alert का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपातकालीन स्थिति में आप सीधे स्मार्टफोन पर इससे Emergency Alert Message भेज सकते है।

आप तो जानते ही हैं कि आज के समय में लोग टीवी या रेडियो से ज्यादा smartphone का इस्तेमाल करते हैं।  क्या आप जानते है कि आमतौर पर सभी phones  में यह Emergency Alert default रूप से ऑन ही  रहता है। परन्तु अगर आपके फोन में यह Emergency Alert की setting on नहीं है तो आप इसे setting में मैन्युअल रूप से ऑन कर सकते है।

अपने फ़ोन Emergency Alert कैसे on करें   

  • अगर आपके फोन में इमरजेंसी अलर्ट की सेटिंग ऑन नहीं है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं।  Emergency Alert  को आप अपने फ़ोन में manual भी  on कर सकते हैं।
  • आईफोन में Emergency Alert करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है। फिर उसके बाद  Government Alerts को ऑन करना है।
  • अगर आपके पास Android phone हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना है। उसके बाद  Safety and Emergency पर क्लिक करना है। उसके बाद आप अपने फ़ोन में इमरजेंसी SOS अलर्ट्स वाले toggle को ऑन कर दें। 

Emergency Alert कितने Type का होता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Emergency Alert 3 type का होता है :- गंभीर अलर्ट, चेतावनी अलर्ट, और सूचनात्मक अलर्ट। 

गंभीर अलर्ट

यह अलर्ट किसी आपदा की चेतावनी देता है जिसमे  तुरंत कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है। आपको बता दे कि गंभीर अलर्ट को एक जोरदार ध्वनि (loud sound) और कंपन (vibration) के साथ भेजा जाता है।  जिस से  लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके। गंभीर अलर्ट में मुख्य रूप से भूकंप, बाढ़, सुनामी, सक्रिय निशानेबाज और अन्य आपात स्थिति शामिल हैं।

चेतावनी अलर्ट

चेतावनी अलर्ट में किसी संभावित खतरे के बारे में सूचित किया जाता है। इस अलर्ट को एक normal sound और vibration के साथ भेजा जाता है। चेतावनी अलर्ट के में मौसम की चेतावनी, जंगल की आग की चेतावनी और सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी शामिल हैं। 

Also Read :

सूचनात्मक अलर्ट

यह अलर्ट किसी आपदा के बाद किये जाने  वाले उपायों के बारे में बताता है। सूचनात्मक अलर्ट को एक normal sound और vibration  के साथ भेजा जाता है। सूचनात्मक अलर्ट के उदाहरणों में आपदा के बाद की राहत और पुनर्वास के बारे में जानकारी दी जाती हैं।

Emergency Alert Message के बारे में पूछे गए कुछ प्रशन  

1 Wireless Emergency Alert को  Enable or Disable कैसे करते है?

अगर आपके पास Android phone है इसमें में Wireless Emergency Alert को इनेबल और डिसेबल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फ़ोन की Settings में जाना होगा, उसके बाद  Safety and Emergency वाले option पर जाइये। और फिर Wireless emergency alerts में जाकर   emergency alerts वाले टॉगल पर जाइये। इस option पर आकर आप अपने फ़ोन में emergency alerts Enable or Disable कर सकते हैं।

2 भारत में इमरजेंसी कितने प्रकार की होती है?

इसमें देश भारत में 3 तीन प्रकार के इमरजेंसी यानि आपातकाल का वर्णन किया गया है। जैसे :- 
राष्ट्रीय आपातकाल (National Emergency),
 राजकीय आपातकाल (State Emergency) 
वित्तीय आपातकाल (Financial Emergency)
सूत्रों के अनुसार, भारत में आपातकाल अलर्ट सिर्फ राष्ट्रपति द्वा

निष्कर्ष

भारत सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम है “Emergency Alert”। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट करना है। भारत सरकार ने इस योजना का ट्रायल करने के लिए 10 अक्टूबर, 2023 को देश भर में लोगों को उनके मोबाइल फोन पर एक Emergency Alert message भेजा था।

Emergency Alert के कई फायदे हैं। यह Emergency Alert हमें प्राकृतिक आपदाओं में अलर्ट करता है। Emergency Alert 3 प्रकार का होता है: गंभीर अलर्ट, चेतावनी अलर्ट, और सूचनात्मक अलर्ट।

 इस लेख में हमने आपको Emergency Alert के बारे में सारी जानकारी दे दी हैं कि Emergency Alert क्या होता है, कितने type का होता हैं और आप कैसे अपने फ़ोन में emergency alerts Enable or Disable कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।  

जरूर पढ़े :

Share this Article
Leave a comment