Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story: विराट और अनुष्का की पहली लड़ाई के बाद शुरू हुई थी उनकी प्रेम कहानी,

mithlesh
6 Min Read

Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story: सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का की कुछ फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटो में वो अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। कल इनकी शादी की छठी सालगिरा थी। कल ही के दिन विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी की थी। इन दोनों सेलिब्रिटी ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक ऐसा कपल हैं जिनके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता हैं।  

आज की इस पोस्ट में हम आपको “Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story” के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे की ये दोनों कब और कहा पहली बार मिले? चलिए Virat Kohli और Anushka Sharma की लव लाइफ बारे में विस्तार से जानते हैं।  

Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story Overview

#1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात

आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी।  दरअसल ये दोनों एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग में मिले थे। विराट कहते हैं की जब वो अनुष्का से पहली बार मिले थे तो वो थोड़ा सा घबरा गए थे। पहली ही मुलाकात में अनुष्का विराट के एक शब्द से नाराज हो गई थी। 

विराट ने उनसे कहा था की ““तुमने ऊँची हिल्स पहनी हैं, क्या तुम्हें ऐसा नहीं लगता?” ये सुनते ही अनुष्का को विराट की बात पर गुस्सा आ गया। अनुष्का ने गुस्से में विराट कोहली से कहा “एक्सक्यूज मी”। 

#2. विराट कोहली को  अनुष्का ने स्टेडियम से दी फ्लाइंग किस 

उसके बाद से दोनों की जान पहचान हुई। कई सालों तक इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। अनुष्का एक बार 2014 में एक मैच देखने गई थी। उस मैच में विराट ने धमाकेदार प्रदर्शन दिया था। और अनुष्का ने विराट को स्टेडियम से फ्लाइंग किस भी दी थी। उसके बाद से ही इन दोनों रिलेशन की अफ़वाए उड़ने लगी हैं।   

कई साल साथ रहने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली।  परन्तु शादी से पहले इन दोनों के ब्रेकअप की अफ़वाए भी सामने आई।  परन्तु ये सिर्फ अफ़वाए थी। उस समय Virat Kohli अपने करियर पर फोकस कर रहे थे।  

#3. विराट और अनुष्का ने की शाही शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दे की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी एक दम शाही अंदाज में की थी। इनकी शादी का समारोह इटली में आयोजित किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  इनकी शादी में 50 मेहमान मौजूद थे। शादी में हर व्यक्ति के ठहरने के लिए  लगभग एक करोड़ रुपये का खर्च आया था।  शादी में  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा केवल मेहमानो के रहने के लिए ही  50 करोड़ रुपये का खर्च कर दिया है।

#4. विराट और अनुष्का ने दिया एक बेबी गर्ल को जन्म 

शादी के कुछ साल बाद ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक बेटी को जन्म दिया। अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी को 11 जनवरी 2021 को जन्म दिया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपनी बेटी को मीडिया लाइमलाइट से बहुत दूर रखते है।  

#5. विराट और अनुष्का की कुल संपत्ति 

आपको बता दे की विराट और अनुष्का दोनों ने अपनी मेहनत के दम पर करोडो की कमाई की हैं। जीक्यू इंडिया मैग्ज़ीन का कहना हैं की विराट की कुल नेटवर्थ  लगभग 900 करोड़ रुपये हैं।  अगर बात करे अनुष्का शर्मा की तो अनुष्का शर्मा की कुल नेटवर्थ लगभग 350 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं इन दोनों क पास एक एक प्रोडक्शन हाउस भी है।  

निष्कर्ष 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी एक challenges से भरी कहानी है। इन दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन शूटिंग के दौरान हुई थी, लेकिन पहली ही मुलाकात में अनुष्का विराट की एक बात से नाराज हो गई थीं। हालांकि, इसके बाद भी इन दोनों की दोस्ती बढ़ती गई।

कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में शादी कर ली। इनकी शादी एक शाही समारोह में हुई थी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे। शादी के कुछ साल बाद ही इन दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम वामिका है।

विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी इस बात की मिसाल है कि प्यार और समझौता किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। ये दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत प्यार करते हैं और हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं। आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story” के बारे में जानकारी दी हैं।  अगर आपको “Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story” की ये जानकारी पसंद आई हैं तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।  

जरूर पढ़े :

Share this Article
Leave a comment