Mahindra Scorpio N की बुकिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी , Maruti और Tata के भी छूटे पसीने 

mithlesh
8 Min Read

महिंद्रा ने हाल ही में अपनी एसयूवी लाइनअप की ओपन बुकिंग के बारे में बताया है। आज के समय में महिंद्रा भारत के बाजार सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी बन चुकी हैं। महिंद्रा ने अपने लाइनअप में Mahindra Scorpio classic, Scorpio N, XUV300, XUV700, Bolero, Bolero Neo, Mahindra Thar और इलैक्ट्रिक में XUV400 शामिल की हैं।  

आज की इस पोस्ट में हम आपको महिंद्रा की Mahindra Scorpio N की नवंबर बुकिंग, फीचर्स, इंजन, सेफ्टी फीचर्स और इस से जुड़ी लगभग सारी जानकारी देने वाले हैं।   

Overview Of Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N की November Open Booking 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की महिंद्रा ने कुल 2.86 लाख ओपन बुकिंग की हैं। इनमें सबसे ज्यादा बुकिंग scorpio गाड़ी की जा रही हैं। महिंद्रा कंपनी ने scorpio N पर अब तक 1.9 लाख की ओपन बुकिंग recorded हैं।  

आपको जानकर हैरानी होगी कि हर महीने लगभग 17000 यूनिटों की बुकिंग की जाती हैं। महिंद्रा scorpio N  बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं जो इसको लोकप्रिय बनाते हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो के अंदर आपको स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एंड दो वेरिएंट मिलते हैं।  

महिंद्रा के scorpio के दोनों मॉडल Scorpio classic और Scorpio N बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।  परन्तु अगर दोनों में से एक की बात की जाए तो Scorpio N की डिमांड भारत के बाजार में बढ़ती ही जा रही हैं। Scorpio classic की तुलना में Scorpio N की बुकिंग में भी बढ़ोतरी होती जा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत के बाजार में जब  Scorpio N को launch किया था तब केवल 30 minute में इसकी बुकिंग के आंकड़े एक लाख यूनिट को पार कर गए थे।  

Mahindra Scorpio N Safety features  

आपको बता दे कि महिंद्रा की इस कार को ग्लोबल एंड कैप के जरिए 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इस गाड़ी को बनाते समय सेफ्टी को भी ध्यान में रखा गया हैं।  इस कार को सिक्स एयर बैग से जोड़ा गया हैं। इसमें आपको  ABS with EBD और Electronic Stability Control जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।  

इसके साथ ही इसमें आपको Tire Pressure Monitor System, Hill Haul Assist, Reverse Parking Control और Parking Sensors जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।  

Mahindra Scorpio N Powerful Engine  

महिंद्रा की इस Scorpio N गाड़ी में बोनट के नीचे से दो इंजन दिए गए है। इसका एक इंजन  2.2 लीटर डीजल इंजन हैं। ये इंजन कम से कम 132 बीएचपी और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वेरिएंट के आधार पर यह इंजन ज्यादा से ज्यादा 175 बीएचपी से 400 एनएम तक का पावर जेनरेट कर सकता है। 

इसके अलावा इसका दूसरा इंजन 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हैं। ये इंजन 203 बीएचपी के साथ साथ  380 एनएम तक का टॉर्क जनरेट करता है। इसके दोनों इंजन, 2.2 लीटर डीजल इंजन और  2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में सिक्स स्पीड मैनुअल और सिक्स स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दी जाती है। 

इस गाड़ी में आपको एक रियल व्हील ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड तौर पर दी गई है। अगर बात करें इसके डीजल वेरिएंट की तो इसमें आपको 4wd का option मिलता है।  

Mahindra Scorpio N की भारत में कीमत 

महिंद्रा कंपनी ने भारत के बाजार में Mahindra Scorpio N की कीमत 13.26 लाख रुपए से 24.54 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी है। सूत्रों के अनुसार, इसकी बढ़ती डिमांड को देखकर महिंद्रा कंपनी ने हाल ही में Scorpio N की कीमत में बढ़ोतरी की हैं।  

भारतीय बाजार में महिंद्रा ने  Scorpio N को कुल चार वेरिएंट के अंदर पेश किया जाता है। इसके ये चार वेरिएंट Z2, Z4, Z6 और Z8 हैं। 

Mahindra Scorpio N Color Option 

आपको बता दे कि Mahindra Scorpio N में आपको कुल मिलाकर 7 color options मिलते हैं। इतना ही नहीं इस गाड़ी में आपको 6 सीटर और 7 सीटर के भी option मिलते हैं। इसमें जो 7 color options आपको मिलते हैं उनकी जानकारी नीचे दी गई है।  

  • Deep Forest, 
  • Everest White,
  • Nepoli Black, 
  • Dazzling Silver, 
  • Red Rage,
  • Royal Gold, 
  • Grand Canyon

आप इनमे से किसी भी कलर की गाड़ी की बुकिंग कर सकते हैं। हर कलर की अपनी अपनी खासियत हैं।   

Mahindra Scorpio N Features list 

अगर बात करे Mahindra Scorpio N के फीचर्स की तो इसमें आपको 7 इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता हैं। इसके साथ ही इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और वायरलेस एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स मिलते हैं। इतना ही नहीं इस शानदार गाड़ी में आपको एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी की फैसिलिटी भी मिलती हैं।  

इस  Mahindra Scorpio N में आपको बहुत से मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार में आपको Dual Zone Climate Control, और Cruise Control जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सामने और पीछे की तरफ आपको Camera, Wireless Mobile Charging, और Six Way Height Adjustable Driver Seat मिलती हैं।  

इतना ही नहीं, इस खतरनाक गाड़ी में आपको Single pane sunroof, voice assist, premium sound system और excellent leather seats जैसी फैसिलिटीज भी मिलती हैं।  

Mahindra Scorpio N Rivals  

भारत के बाजार में Scorpio N का मुकाबला Tata Safari Facelift, और Hyundai Alcazar के साथ होता है। आपको हैरानी होगी की महिंद्रा की Scorpio N,  Mahindra XUV700 को भी भारत के बाजार में बराबर की टक्कर देती है।

निष्कर्ष

Mahindra Scorpio N ने भारतीय बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। इसकी 1.19 लाख से अधिक बुकिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। यह एक रिकॉर्ड है जिसे पहले कोई भी एसयूवी नहीं तोड़ पाई है। Mahindra Scorpio N की सफलता के कई कारण हैं। इसमें एक New and attractive design, powerful engine, modern features और एक affordable price शामिल हैं।

Scorpio N की सफलता से मारुति और टाटा जैसी अन्य कंपनियों को भी चुनौती मिल रही है। इन कंपनियों को अपने एसयूवी मॉडलों में सुधार करने की जरूरत है ताकि वे Scorpio N से मुकाबला कर सकें।
Scorpio N के आने से भारतीय एसयूवी बाजार में एक नए युग की शुरुआत हुई है। आज की इस पोस्ट में हमने आपको Mahindra Scorpio N के बारे सारी जानकारी दे हैं।  आशा करते हैं की आपको पसंद आई होगी। 

जरूर पढ़े

Share this Article
Leave a comment