MP Election 2023: पहली बार वोट डालने जा रहे हैं तो इस खबर को पढ़ना न भूलें 

mithlesh
6 Min Read

MP Election 2023 संजय पटेल, जो की श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष हैं ने बताया की विधानसभा चुनाव को लेकर समाज की हाल ही में बैठक हुई हैं। इस बैठक में कम से कम 80 प्रतिशत तक मतदान करने का लक्ष्य समाज का रखा गया हैं।  इस गुजरती समाज द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। ऐसा श्री गुजराती समाज द्वारा पहली बार किया जा रहा हैं।  

MP Election 2023 Overview

MP Election 2023

नए एवं बुजुर्ग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए की समाज ने नई पहल शुरू

MP Election 2023 आपको बता दे की श्री गुजराती समाज की तरफ से मतदान करने वाले नए एवं बुजुर्ग मतदाताओं को encouraged करने के लिए पहली पहल की जा रही हैं। अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए इसमें समाज के सभी सदस्यों से अपील की गई है।

इतना ही नहीं उनके साथ रहने वाले आस पास के अन्य समाज के लोगो से भी vote देने के लिए प्रेरित करने को कहा गया हैं।  सम्माज द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं के सम्मान में पहली बार अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही ये समारोह 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग माताताओ के सम्मान में भी आयोजित किया जाएगा। 

विधानसभा चुनाव तय करेंगे लोकसभा की राह

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश में MP Election 2023 आज विधानसभा की 230 सीटों पर मतदान होगा। यह चुनाव भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ के दूसरे फेज के विधानसभा चुनाव भी आज ही होने वाले हैं। 

 राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने वाले है। राजस्थान विधानसभा के चुनाव का नतीजा आने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करने में अपनी बड़ी भूमिका अदा करेंगे। पिछली बार एमपी में मतदाताओं ने कमलनाथ की 15 महीने की सरकार को देखा था। इसके साथ ही शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। इस बार जनता अपना फैसला उसी आधार पर सुना सकती है।

17 नवंबर यानि आज ही के दिन होगा मतदान 

आपको बता दे कि MP Election 2023 मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर आज ही दिन 17 नवंबर को मतदान हो रहा है।   जिसके साथ 2,533 उम्मीदवार की किस्‍मत ईवीएम से जुड़ जाएगी। विधानसभा के चुनाव में बुधनी, छिंदवाड़ा और राघौगढ़ समेत प्रदेश की कई सीटों पर कड़ा मुकाबला हो रहा है। इसमें शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के साथ साथ कई दिग्गज नेता भी शामिल है।

MP Election 2023 मध्‍यप्रदेश में कुल मिलाकर 230 सीटों पर मतदान हो रहा है। आपको बता दे की इन सीटों में 34 सीटें तो चंबल में आती हैं।  इसके साथ ही 26 सीटें बुंदेलखंड, 30 सीटें बघेलखंड, और 55 सीटें मालवा की हैं। MP Election में 18 सीटें निमाड़ में, 47 सीटें महाकौशल में, और कुल 20 सीटें भोपाल में हैं।  

पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर समेत होंगे 2533 उम्मीदवार

आपकी जानकारी के लिए बता दे की MP Election 2023 इन सीटों पर 2,280 पुरुष, और  252 महिलाएं हैं। इसके साथ ही एक थर्ड जेंडर समेत 2533 उम्‍मीदवार है। कहा जा रहा हैं की 64,626 मतदान केंद्रों पर कुल पांच करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 मतदाता जाकर वोट डालेंगे।

निष्कर्ष

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 “MP Election 2023” के लिए आज मतदान हो रहा है। यह चुनाव भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी मैदान में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में श्री गुजराती समाज की पहल काफी सराहनीय है। यह पहल न सिर्फ युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि उन्हें अपने मताधिकार के महत्व को समझने में भी मदद करेगी।

MP Election 2023 मध्य प्रदेश के युवा मतदाता इस चुनाव में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं और अपने राज्य के विकास के लिए सही उम्मीदवार को चुन सकते हैं। उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने भविष्य का फैसला करना चाहिए।

यह चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसलिए, सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके इस चुनाव में भाग लें और अपने राज्य और देश के भविष्य को आकार दें।

Also Read

Share this Article
Leave a comment