Delv Ai Success Story: भारत की बेटी ने खड़ी कर दी 100 करोड़ की AI कंपनी, वो भी सिर्फ 16 साल की उम्र में

mithlesh
8 Min Read

Delv Ai Success Story भारत की बेटी  प्रांजलि ने 16 साल की कम उम्र में ही 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी। 16 साल की उम्र के बच्चे आपको 10वीं क्लास में पढ़ते ही मिलेंगे। अघिकतर 16 साल के बच्चे को मौज मस्ती करते ही देखा। कोई सोच भी नहीं सकता कि महज 16 साल की एक लड़की 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर सकती हैं।

 प्रांजलि ने अपने एआई स्टार्टअप, Delv.AI से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में पूरी हलचल मचा दी हैं। प्रांजलि अवस्थी ने अमेरिका में मियामी टेक वीक प्रोग्राम में कहा कि जनवरी 2022 में मैंने अपना बिजनेस शुरू किया और इसमें मैं लगभग 3.7 करोड़ रुपये तक का निवेश प्राप्त करने में सफल भी रही। कौन हैं प्रांजलि, कैसे इसने 16 साल की उम्र में 100 करोड़ की कंपनी कड़ी कर दी हैं। चलिए जानते हैं इसकी Delv Ai Success Story के बारे में।  

Delv Ai Success Story: कौन हैं ये प्रांजलि 

Delv Ai Success Story

जिस Startup फाउंडर की हम बात करने जा रहे हैं उनका नाम हैं प्रांजलि। जिसने सिर्फ 16 साल की उम्र में ही करोडो की कंपनी खड़ी  कर दी हैं। प्रांजलि का पूरा नाम Pranjali Avasth हैं। ये हमारे देश भारत की ही बेटी हैं। जहाँ 16 साल की उम्र में बच्चे 10 वीं में पढ़ाई करते होते हैं और अपने future को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हे भविष्य में जाकर आगे क्या करना हैं। 

वहीं दूसरी और प्रांजलि हैं जिसने केवल 16 साल की उम्र में  AI industry में अपनी खुद की कंपनी खड़ी कर दी हैं जिसकी value आज के समय में 100 करोड़ तक की हैं। इसकी कंपनी का नाम Delv Ai हैं।  

Delv Ai नाम से बनाई कंपनी, AI टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में मची हलचल

Pranjali ने साल 2022 में एक AI कंपनी को शुरू किया था।  इस company को खड़ा करने में उनके पिता ने Pranjali की मदद की थी। उन्होंने इस कंपनी का नाम  Delv Ai रखा हैं। इस कंपनी का नाम Delv Ai प्रांजलि ने इसलिए रखा था क्योंकि इसमें उसने Delv Ai नामक एक Artificial Intelligence प्रोग्राम को बनाया था। ये Artificial Intelligence खुद ही जल्दी से जल्दी जानकारी (Data) को Collect करके लोगो को प्रदान करना हैं।

प्रांजलि के इस Delv AI कंपनी ने  AI टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में हलचल मचाई हुई हैं। जहाँ एक तरफ  AI के बढ़ते उपयोग को देखते हुए अधिकतर लोग घबराये हुए हैं उसी समय में प्रांजलि ने AI की ही मदद से सिर्फ 16 साल की उम्र में आज एक 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी हैं। प्रांजलि अपनी कंपनी के सभी main ऑपरेशन्स जैसे – Coding, Customer Service आदि स्वंय ही देखती हैं। इस कंपनी में प्रांजलि के साथ और 10 लोग भी काम करते हैं।  

Delv Ai कंपनी को मिली पूरे  3.7 करोड़ रुपए की Funding 

Pranjali Avasth ने साल 2022 में अपनी Delv Ai कंपनी को शुरू किया था। आपको बता दे कि अभी तक startup investors से इस AI कंपनी को लगभग 3.7 करोड़ रुपए ($450,000) की फंडिंग मिल चुकी हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस समय में Delv AI कंपनी की वैल्यूएशन 100 करोड़ यानी $12 मिलियन की हैं। 

अनुमान लगाया जा रहा हैं कि आने वाले समय में Delv Ai कंपनी को कई ओर investors से फंडिंग मिल सकती हैं। मीडिया के अनुसार, कंपनी की फाउंडर प्रांजलि को अभी तक जितनी भी फंडिंग प्राप्त हुई हैं यह सब उन्हें सिर्फ अपने AI बिज़नेस मॉडल की बदौलत ही हासिल हुई हैं।  

Also Read :

कैसे खड़ी की प्रांजलि ने 100 करोड़ की कंपनी, वो भी सिर्फ 16 साल की उम्र में 

जैसे ही यह खबर लोगो के सामने आयी कि सिर्फ 16 साल की लड़की ने 100 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी हैं तो बहुत लोगो को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। क्या आप भी यह सोच रहे हैं कि महज एक 16 साल की लड़की ने 100 करोड़ की कंपनी कैसे बना दी, ये तो possible ही नहीं हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की ये बिलकुल सच हैं। दरसल प्रांजलि की पूरी सफलता का Credit उनके पिता को जाता हैं। प्रांजलि का कहना हैं की बचपन से ही उसे  कंप्यूटर और इंटरनेट वाली चीजों में काफी इंटरेस्ट था। जब उनके पिता ने देखा कि प्रांजलि का इंट्रेस्ट कंप्यूटर में हैं तो उनके पिता ने उन्हें साइंस के बारे में बताया। 

प्रांजलि ने कहा कि सिर्फ 7 साल की उम्र में ही उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग करनी शुरू कर दी थी। फिर उसके बाद केवल 13 साल की उम्र में ही प्रांजलि को अमेरिका के famous फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में इंटरशिप करने का अवसर मिला। प्रांजलि ने फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। फिर उसके बाद उन्होंने साल 2022 में 16 साल की उम्र में Delv AI नाम की कंपनी की शुरुआत की। आज के समय में इस कंपनी  की value 100 करोड़ रुपए से भी अधिक हैं।

निष्कर्ष 

प्रांजलि भारत की वो बेटी हैं जिसने 16 साल की कम उम्र में ही सफलता हासिल कर ली। उनकी सफलता का कारण, उनका पैशन और कड़ी मेहनत हैं। क्योकि प्रांजलि ने अपने पैशन पर काम किया और कड़ी  मेहनत करके आज 100 करोड़ की कंपनी की मालिकन बन गयी हैं।

 हम आशा करते हैं कि आपको Pranjali Avasthi की Delv Ai Success Story पसंद आई होगी। अगर आप भी चाहते हैं की आपके बच्चे भी प्रांजलि के जैसे ही सफलता हासिल करे, तो अपने बच्चे की आगे बढ़ने में मदद करे। उन पर अपने फैसले न थोंपे। अगर वो  प्रांजलि के जैसे कुछ अलग करना चाहते हैं तो आप भी प्रांजलि के पिता के जैसे ही अपने बच्चे का साथ दे।  

Also Read :

TAGGED: ,
Share this Article
Leave a comment