Sunny Deol Viral Video: सनी देओल की नशे में धुत्त वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी,

mithlesh
7 Min Read

Sunny Deol Viral Video: सनी देओल बॉलीवुड के जाने माने मशहूर एक्टर हैं। लोग इनकी फिल्म आने का बेसबरी से इन्तजार करते हैं। जब भी इनकी मूवी सिनेमा में आती हैं तो लोग इनकी मूवी के हर dialogue पर सिटी बजा बजा कर मूवी का मजा लेते हैं। इस साल 2023 में सनी देओल की मूवी गदर-2 रिलीज़ हुई थी। इस मूवी में लोगो ने सनी की एक्टिंग को काफी पसंद किया।  

इनकी पहली मूवी ग़दर को लोग आज भी पसंद करते है। आज कल Sunny Deol का एक Video काफी वायरल हो रहा हैं।  जिसमे वो मुंबई की सड़को में घूमते नजर आ रहे हैं। वो भी नशे की हालत में। कुछ लोगो का कहना हैं की ये मूवी का सीन हैं।  और कुछ का कहना हैं की सनी देओल का रियल वीडियो हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Sunny Deol Viral Video” की क्या सच्चाई है? ये बताने जा रहे हैं।  

#1. क्या है ये Sunny Deol Viral Video?

Sunny Deol Viral Video Overview

बॉलीवुड के स्टार सनी देओल के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया की अब लोग इसी वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो में आपको सनी देओल नशे की हालत में दिखाई देंगे। और नशे में वो मुंबई की सड़कों यहाँ से वहां घूम रहे हैं। घूमते घूमते वो एक रिक्शे वाले से जा टकराते हैं। तभी रिक्शा वाला नीचे उतरता हैं।  जैसे ही सनी के पास तो वो समझ जाता हैं की ये अभी कुछ भी समझने की हालत में नहीं हैं। रिक्शा वाला उनको अपनी रिक्शा में बिठा लेता हैं।  

जैसे जैसे ये वीडियो वायरल हुई तो नेटिज़न्स के सवालों की लिस्ट भी खड़ी हो गई। सब सवाल करने लगे की  नशे में सनी मुंबई की सड़कों पर क्यों घूम रहे थे? ऐसा क्या हुआ सनी को? सनी ने सबके सवालों का जवाब दिया और साथ ही इस वीडियो की असलियत भी बताई। चलिए जानते हैं इस वीडियो के पीछे का सच।  

#2. जाने क्या Sunny Deol की इस Viral Video का सच 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सनी की इस वीडियो के बारे में सनी ने बताया की ये उनकी आने वाली फिल्म का वीडियो हैं। उनकी इस फिल्म का नाम हैं “सफर”। इस फिल्म के बारे में सनी ने x पर ट्वीट किया और कहा की ये मेरी फिल्म ‘सफर’ का वीडियो हैं।  उसके साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में यूनिक स्टाइल में लिखा “अफवाहों का ‘सफर’ बस यहीं तक” 

जैसे ही सनी ने ये शेयर किया की ये उनकी मूवी की शूटिंग का वीडियो हैं। सनी ने कहा की सड़को पर नशे की हालत में दिखने वाला सीन भी मेरी मूवी का ही हैं। तब से ही सब नेटिज़न्स के कमैंट्स आने बंद हो गए। अब सनी देओल अपनी शूटिंग करने में व्यस्त हैं।   

#3. Sunny Deol Upcoming Movies 

इस पोस्ट में हम आपके लिए एक और खुशखबरी लेकर आये हैं। आने वाले समय में आपको सनी देओल की धमाकेदार फिल्मे देखने को मिलने वाली हैं। सनी देओल की आने फिल्म “लाहौर-1947” और सफर हैं। आपको बता दे की सनी की इस मूवी  “लाहौर-1947”  को Rajkumar Santoshi डायरेक्ट करने वाले हैं।  वही दूसरी और  Aamir Khan इस मूवी के Producer हैं।  

#4. सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने की थी बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ रुपये की कमाई 

इसी साल अगस्त 2023 में सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज हुई थी। जैसे ही ये फिल्म सिनेमा में आई तो इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर काफी सुर्खियां बटोरी। ये मूवी एक सुपरहिट मूवी साबित रही। वैसे तो बैक टू बैक सनी देओल की फिल्म फ्लॉप हो रही थी। 

परन्तु साल 2000 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गदर’ का सीक्वल ‘तारा सिंह’ के लिए संजीवनी बूटी साबित हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सनी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल दस हफ्तों में ही लगभग 525 करोड़ रुपये की कमाई की। अगर बात करे वर्ल्डवाइड की तो इसने वर्ल्डवाइड लगभग 686 करोड़ रुपये की कमाई की।  

निष्कर्ष

सनी देओल का वायरल वीडियो केवल उनकी आने वाली फिल्म “सफर” का एक सीन था। इस वीडियो में सनी देओल नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह केवल एक किरदार के लिए किया गया था। सनी देओल ने खुद इस वीडियो की सच्चाई बताई है।

इस वीडियो के वायरल होने से सनी देओल के बारे में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा था कि सनी देओल शराब के नशे में थे। हालांकि, सनी देओल ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। सनी देओल ने इन सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह एक जिम्मेदार कलाकार हैं और वह कभी भी नशे की लत का शिकार नहीं होंगे।

यह घटना एक सबक है कि किसी भी वीडियो को बिना जांचे-परखे शेयर नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की गलतफहमियां फैल सकती हैं। आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Sunny Deol Viral Video” के बारे में लगभग सारी जानकारी दे दी हैं। अगर आपको “Sunny Deol Viral Video” से सम्बंदित जानकारी अच्छी लगी हैं तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। 

 जरूर पढ़े :

Share this Article
Leave a comment