Loan Foreclosure Benefits: अब समय से पहले करवा सकते हैं लोन अवधि को कम, जाने लोन EMI से छुटकारा पाने का एक आसान तरीका। 

mithlesh
8 Min Read

Loan Foreclosure Benefits भारत में जब भी लोग अपना काम शुरु करना चाहते हैं तो बैंक उन लोगो को कुछ लोन देता हैं जिसे वो महीने दर की EMI पर चुका सकते हैं। भारत में बहुत सी ऐसी संस्थाए और बैंक हैं जिनसे भारत में लगभग सभी लोग अपने कई काम पूरे करने के लिए लोन लेते रहते हैं।  ये लोन कई तरह के होते हैं।  जैसे:– कार लोन, होम लोन, गोल्ड लोन और पेर्सवल लोन आदि।   

आपको बता दे की सभी लोन अलग अलग अवधि के होते हैं। इनमे पर्सनल लोन और कार लोन की अवधि बहुत कम होती हैं। परन्तु अगर बात करे होम लोन की तो होम लोन की अवधि इन दोनों की तुलना में अधिक होती हैं। इसमें कभी-कभी लोगो को 15 से 20 साल तक के लिए हर महीने EMI देनी पड़ती हैं। कई लोग इतनी लम्बी अवधि तक EMI भरते भरते परेशान हो जाते हैं।  

आज की इस पोस्ट में हम आपकी इसी परेशानी का हल लेकर आए हैं। और वो हैं  Loan Foreclosure Benefits, जिसकी मदद से आप किसी भी लोन को उसके समय की अवधि से पहले भी खत्म करवा सकते हैं।  चलिए डिटेल में जानते हैं Loan Foreclosure Benefits के बारे में।   

क्या हैं ये  Loan Foreclosure 

Loan Foreclosure Overview

 Loan Foreclosure एक ऐसा प्रोसेस हैं जिसकी मदद से आप किसी भी लोन की अवधि को कम करवा सकते हैं। मतलब, अगर आपने कोई लोन लिया हैं और उसी अवधि बहुत अधिक हैं तो आप उस लोन की कुछ EMI की पेमेंट पहले करके उस अवधि को समय से पहले ख़त्म कर सकते हैं।  

जाने कैसे करवाए किसी भी लोन की अवधि को कम 

आप लोन अवधि को कैसे कम करवा सकते हैं इसकी जानकारी हमने आपको नीचे दी हैं:-

  • लोन अवधि को कम करवाने के लिए सबसे पहले तो आपको उस बैंक में जाना होगा जहाँ से आपने अपना लोन लिया हैं।  
  • बैंक जाने के बाद आपको बैंक वालो से Loan Foreclosure का आवेदन लेना होगा।  
  • अब आपको अपना आवेदन पत्र ध्यान से भरना हैं।  
  • अब आपको इस आवेदन पत्र के साथ कुछ जरूरी चीजे भी देनी हैं। जैसे:- पैन कार्ड, लोन अकाउंट का नंबर और अपने पते की कॉपी।  
  • अगर आपका  Loan Foreclosure का आवेदन स्वीकार हो जाता हैं तो अब आपको बैंक की तरफ से आपके लोन की बची हुई रकम का डॉक्यूमेंट मिल जाएगा।
  • इस डॉक्यूमेंट में आपको बैंक को अब कितना रकम चुकाना हैं इसका डाटा होगा।
  • अब आप बैंक की बची हुई राशि को  NEFT/RTGS के द्वारा बैंक का भुगतान कर सकते हैं।
  • जैसे ये राशि भर देते हैं उसके बाद ही आपके लोन की EMI बंद कर दी जाएगी। इन तरीको से आप अपने लोन की समय अवधि को कम करवा सकते हैं।  

Loan Foreclosure पर कितना लगेगा चार्ज?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अगर आपका “Loan Foreclosure Benefitsलोन फ्लोटिंग इंटरेस्ट पर हैं तो आरबीआई (RBI) के नियमो के अनुसार लोन समय से पहले बंद करवाने पर आपको कोई भी चार्ज बैंक को नहीं देना होगा। कई लोग सोचते हैं की  Loan Foreclosure सुविधा का इस्तेमाल करने पर उन लोगो को चार्ज भी देना होगा। 

 परन्तु ऐसा बिकुल भी नहीं हैं। ये Loan Foreclosure की सुविधा आपके लिए बिलकुल फ्री हैं। परन्तु अगर आपने लोन फिक्स्ड इंटरेस्ट पर लिया हुआ हैं तो शायद आपको Loan Foreclosure Benefits के लिए बैंक को चार्ज देना पड़ सकता हैं।  

जब भी आप लोन लेते हैं बैंक की तरफ से आपको एक लोन एग्रीमेंट दिया जाता हैं।  और आप उसमे भी Loan Foreclosure के चार्ज के बारे में जानकारी जान सकते हैं।  

Loan Foreclosure Benefits

Loan Foreclosure Benefits अगर आप Loan Foreclosure करवाते हैं तो आपको इसके बहुत से फायदे मिलते हैं। जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते है।  

  • इसका सबसे बड़ा फ़ायद हैं की जिस हर महीने की EMI को भरकर आप तंग आ चुके हैं उस से आपको छुटकारा मिल जाता हैं।  
  • इसके साथ ही आप लोन लेने पर बैंक को जो ब्याज देते हैं। Loan Foreclosure करवाने के बाद आपको ब्याज नहीं देना पड़ेगा।  
  •  इसका ओवरआल क्रेडिट स्कोर काफी अच्छा आता हैं। Loan Foreclosure करवाने से आपको आगे कोई भी लोन लेने में आसानी हो जाती हैं।
  • Loan Foreclosure के बाद आपके ऊपर बैंक का कोई प्रेशर है नहीं होगा की आपको हर महीने EMI देनी होगी।  

Loan Foreclosure करवाने के बाद इन बातो का रखे ध्यान

Loan Foreclosure करवाने के बाद कुछ बाते हैं जिनके ऊपर आपको ध्यान जरूर देना चाहिए। जैसे :- 

  • अगर आप बैंक से Loan Foreclosure करवाते हैं तो इसका सर्टिफिकेट जरूर लें।
  • अगर आपका लोन  Loan Foreclosure करवाने के बाद बंद हो जाता हैं तो 10 से 15 दिनों के अंदर इससे जुड़े दस्तावेज बैंक से जरूर ले।  
  • क्योकि ऐसा न करने पर आपको आने वाले समय में मुश्किल आ सकती हैं।  

निष्कर्ष 

Loan Foreclosure Benefits ऐसा ऑप्शन है जो उधारकर्ताओं को अपने लोन की अवधि को कम करने या पूरी तरह से चुकाने की अनुमति देता है। यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है यदि आप अपने मासिक ईएमआई बोझ को कम करना चाहते हैं, ब्याज पर बचत करना चाहते हैं, या अपने क्रेडिट स्कोर में सुधार करना चाहते हैं।

Loan Foreclosure Benefits उठाने के लिए, आपको आमतौर पर अपने ऋणदाता को एक आवेदन जमा करना होगा और बची हुई लोन राशि का भुगतान करना होगा। यदि आपका लोन फ्लोटिंग ब्याज दर पर है, तो आपको आमतौर पर कोई Loan Foreclosure Benefits चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, यदि आपका लोन फिक्स्ड ब्याज दर पर है, तो आपको कुछ शुल्क देना पड़ सकता है।

Loan Foreclosure के बाद, व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक से सर्टिफिकेट  जरूर ले और इस से जुड़े सभी relevant documents को सेफ रखें। यह proactive approach एक smooth transition क सुनिश्चित करता है और भविष्य में possible complications को रोकता है। 

इस पोस्ट में हमने आपको Loan Foreclosure Benefits के बारे में सारी जानकारी दे दी हैं। आशा करते है की आपको पसंद आई होगी। 

जरूर पढ़े

Share this Article
Leave a comment