iPhone 17 का निर्माण भारत में होगा , चीन पर निर्भरता कम करने की Apple कर रहा है तैयारी

mithlesh
6 Min Read

हमारे देश भारत में mobile manufacturing को बहुत बड़ा बूस्ट मिला है। मतलब अब चीन से पहले हमारे देश भारत में  iPhone 17 का मॉडल बनेगा। आपको बता दे की ऐपल असेंबलिंग में एक बड़ा डेवलपमेंट होने जा रहा है। अब तक एप्पल ने अपने हर नए फ़ोन का डेवलपमेंट चीन में किया हैं लेकिन अब पहली बार एप्पल अपने नए  iPhone 17 को चीन के बाहर डेवलपमेंट करेगा।

 Apple एनालिस्ट Chi Kuo के अनुसार,  iPhone 17 को 2025  में Launch किया जाएगा। सम्भावना हैं की आईफोन 17 का प्रोडक्शन का काम साल 2024 में शुरू हो सकता हैं। उम्मीद है ही यह 2024 की दूसरी छमाही में शुरू होगा। चलिए एप्पल के इस  iPhone 17 के बारे में डिटेल में जानते हैं।  

iPhone 17 का निर्माण भारत में होगा पढ़े पूरी खबर

iPhone 17

 iPhone 17 चीन से पहले भारत में बनेगा 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की  iPhone 17 को भारत में डेवलप किया जा सकता हैं। दरअसल भारत में ऐपल आईफोन की असेंबलिंग होती है। आपको बता दे की सभी पार्ट्स को जोड़कर फाइनल आईफोन बनाया जाता है और ये पहले चीन में बनाया जाता था, परन्तु यह पहली बार होगा, जब चीन के बाहर आईफोन 17 मॉडल को भारत में बनाया जाएगा।

हमारा देश भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के मामले में हर रोज नए से नए रिकॉर्ड बना रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिछले हफ्ते भारत की मेड इन इंडिया मुहिम को तब Strength मिली थी, जब टाटा ने iPhone assembling plant Wistron का acquisition कर लिया था। 

क्या आपको पता है की ये डील कितने की हुई थी? तो आपको बता दे की ये डील पूरे 125 मिलियन डॉलर में हुई थी। Kuo की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग 2024 तक 20 से 25 फीसदी हो सकती है।

ऐपल अब चीन से अपनी dependency करना चाहता हैं कम, चीन को लगेगा झटका

ग्लोबल iPhone शिपमेंट में भारत की हिस्सेदारी साल 2023 तक लगभग 12 से 14 फीसदी होने की उम्मीद हैं। आपको बता दे की फॉक्सकॉन जो की ताइवान की कंपनी हैं उसकी आईफोन Production में सबसे ज्यादा equity हैं।  

वर्तमान समय में फॉक्सकॉन कम्पनी भारत में 75 से 80 फीसदी तक iPhone का प्रोडक्शन करती हैं। इसके विपरीत चीन में फॉक्सकॉन का प्रोडक्श कम होने का अनुमान हैं।

 उम्मीद की जा रही हैं की ये शायद 35 से लेकर 85 फीसदी तक कम हो सकता हैं। अब रिपोट्स के अनुसार तो लगता हैं की ऐपल अब चीन से अपनी dependency को कम करना चाहता है। 

भारत में iPhone उत्पादन का Apple के लिए क्या लाभ हैं?

भारत में उत्पादन करने से Apple को बहुत से लाभ मिल सकते हैं:

1 स्थानीय बाजार में पहुंच और हिस्सेदारी में वृद्धि: 

भारत में iPhone का Production करके, Apple local market में अपनी पकड़ और हिस्सेदारी बढ़ा सकती है। इसके साथ ही कंपनी अधिक भारतीय ग्राहकों को अपनी और Attract करने और अपने Revenue को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

2 भारत सरकार के साथ बेहतर संबंध: 

iPhone का उत्पादन भारत में करने से Apple को भारत सरकार के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद मिल सकती है। इसके साथ साथ कम्पनी के Business में भी बढ़ोतरी होगी। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

1 भारत में आईफोन महंगा क्यों है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत सरकार iPhone पर लगभग 20% आयात शुल्क लगाती है। और इस शुल्क की वजय से iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती हैं। लेकिन अब Apple भारत में iPhone उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना रहा है। इससे भारत में iPhone की कीमतें कम होने की उम्मीद है।

2 क्या भारत आईफोन बनाने में चीन को मात दे सकता है?

भारत iphone के मामले में चीन को मात दे सकता है या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है। आप तो जानते ही हैं की चीन के पास iPhone उत्पादन में एक लंबा इतिहास और अनुभव है। लेकिन अब भारत सरकार भी अनुकूल नीतियों को लागू करके शायद चीन को iPhone उत्पादन में चुनौती देने की स्थिति में आ जाए।  

निष्कर्ष 

भारत में iPhone 17 के निर्माण की घोषणा ऐप्पल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कंपनी की चीन पर निर्भरता को कम करने और भारत में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए जरूरी कदन उठा रही है। आपको बता दे की आने वाले कुछ सालो में भारत में iPhone उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और चीन की स्थिति को चुनौती मिलेगी।
आज की इस पोस्ट में हमने आपको  iPhone 17 मॉडल के बारे में बताया है  जो पहली बार चीन में ना बन कर हमारे देश भारत में बन रहा हैं। आशा करते हैं की आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। 

जरूर पढ़े :

Share this Article
Leave a comment