SBI Amrit Kalash FD Scheme: अगर आप बैंक में FD करने की सोच रहे हैं तो आज की ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही खास होने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्कीम निकाली हैं। बैंक की इस स्कीम का फायदा रेगुलर कस्टमर को तो होगा ही परन्तु इसके साथ ही सीनियर सिटिजन को भी इस स्कीम का फायदा होने वाला हैं।
बैंक ऑफ इंडिया की इस स्कीम के अनुसार, रेगुलर कस्टमर को बैंक इस स्कीम में 7.10% का ब्याज दे रही हैं और वही बात करे अगर सीनियर सिटिजन की तो इन्हे 7.60% का ब्याज मिल रहा हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको बैंक ऑफ इंडिया की स्कीम यानी “SBI Amrit Kalash FD Scheme” के बारे में लगभग सारी जानकारी देने वाले हैं।
Overview of SBI Amrit Kalash FD Scheme
SBI Amrit Kalash FD Scheme | Details |
Investment Duration | 400 days |
Interest Rate | 7.10% for Regular Customer |
7.60% for Senior Citizen | |
Scheme Start Date | 15, February 2023 |
Scheme End Date | 31, December 2023 |
Interest Payment Frequency | Monthly, every three months, or semi-annually |
Premature Closure Option | Available |
Renewal Option | Available |
Loan Facility | Available |
Taxation | TDS applicable; Form 15G/15H can be submitted for tax exemption |
Eligibility | Domestic customers and NRIs |
Note | The scheme is for a duration of 400 days. |
#1. क्या हैं ये SBI Amrit Kalash FD Scheme
ये बैंक के द्वारा जारी की गयी एक ऐसी FD स्कीम हैं जो रेगुलर कस्टमर के साथ साथ सीनियर सिटिजन के लिए भी लाभदायक हैं। आपको बता दे की SBI ने इस स्कीम को 15 फरवरी 2023 से शुरू किया था। तब बैंक ने इस स्कीम की अंतिम तारिख 15 अगस्त 2023 रखी थी। लेकिन जैसे जैसे इस स्कीम को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिला तो इस स्कीम की तारिख को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने और आगे बढ़ा दिया। इस Amrit Kalash FD Scheme की अंतिम तारिख 31 दिसंबर 2023 हैं।
#2. अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम पर टैक्स
सूत्रों स मिली जानकारी के अनुसार, अगर कोई भी इनकम टैक्स स्लैब में आता तो वह Amrit Kalash FD Scheme पर Tax Deducted at Source यानी TDS भर सकता हैं। इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार, अगर आप टैक्स नहीं भरना चाहते तो आप 15G/15H का फॉर्म भर सकते हैं। ये फॉर्म टैक्स की छूट के लिए भरा जाता हैं।
#3. जाने Amrit Kalash FD Scheme में कितना है ब्याज दर
अगर आप इस बैंक में एक रेगुलर कस्टमर के लिए FD कराते हैं तो आपको इस स्कीम के तहत 7.10% तक का ब्याज मिलता हैं। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक सीनियर सिटीजन को लगभग 7.60% का ब्याज दे रही हैं।
#4. जाने Amrit Kalash FD Scheme से क्या होगा लाभ
- बैंक ने इस स्कीम में कहा हैं की डोमेस्टिक कस्टमर और NRI के लिए ये स्कीम उपलब्ध हैं। अब देश के बाहर रहने वाले NRI भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
- Amrit Kalash FD Scheme में कस्टमर ब्याज कभी भी ले सकता हैं। इसमें कस्टमर को हर महीने, तीन महीने बाद या फिर आधे साल के बाद भी ब्याज मिलता हैं।
- अगर आप को कोई इमरजेंसी आती हैं और आप समय से पहले पैसा चाहते हैं तो आपको बैंक की तरफ से एफडी Premature Close का ऑप्शन मिलता हैं।
- इस स्कीम के तहत आप अपनी पुरानी एफडी को भी रिन्यू करवा सकते हैं।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक की इस स्कीम में आपको लोन फैसिलिटी की भी सुविधा मिलती हैं।
#5. आप Amrit Kalash FD Scheme में कैसे निवेश कर सकते हैं?
आप इस Scheme में निवेश घर पर बैठकर भी कर सकते हैं। बैंकिंग की सुविधा के तहत भी इस FD में निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का YONO ऐप हैं। आप इस ऐप पर ऑनलाइन खुद से ही इस Scheme में FD कर सकते हैं।
परन्तु अगर आप ऑनलाइन इस स्कीम में निवेश करने में असफल हो गए हैं तो आप अपने नजदीक ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में स्वयं जाकर Amrit Kalash FD Scheme में निवेश कर सकते हैं। बैंक में आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। आपको उसे ध्यान से भरना हैं। उसके बाद ही आप इस स्कीम में निवेश कर पाएंगे।
#6. Amrit Kalash FD Scheme के लिए जरूरी डॉक्यूमेंटस
अगर आप इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंटस बक में जमा करवाए होते हैं। जैसे :-
- आपके पास एफडी के लिए एकाउंट ओपनिंग फॉर्म होना चाहिए।
- इसके साथ ही KYC के लिए आईडेंडिटी प्रूफ होना चाहिए। जैसे आपके पास PAN, आधार कार्ड, और वोटर आईडी होनी चाहिए।
- इस स्कीम में निवेश के लिए आपके पास बैक का पासबुक होना चाहिए।
- इसके साथ ही आपके पास बैंक का चेकबुक भी जरूर होना चाहिए। आपको बता दे की ये स्कीम 400 दिनों के लिए की जाती हैं।
निष्कर्ष
SBI Amrit Kalash FD Scheme एक अच्छी योजना है जो अपने ग्राहकों को 400 दिनों के लिए 7.10% (सामान्य ग्राहकों) और 7.60% (सीनियर सिटिजन) की ब्याज दर provide करती है। यह योजना डोमेस्टिक और NRI दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें ब्याज को monthly, quarterly और half yearly आधार पर भुगतान किया जा सकता है। योजना में प्रीमैच्योर क्लोजर की सुविधा भी उपलब्ध है।
Amrit Kalash FD Scheme एक अच्छा option है यदि आप कम समय के लिए अपनी बचत को सुरक्षित रूप से निवेश करना चाहते हैं। आशा करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और जानकारी के साथ दोबारा मिलते हैं। आपका दिन शुभ हो।
जरूर पढ़े