SSC GD Constable 2024: अब 10वीं पास वालो का सरकारी नौकरी पाने का सपना होगा सच| 26,146 पदों पर होगी भर्ती

mithlesh
6 Min Read

Staff Selection Commission ने SSC GD Constable 2024 भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। ये उन candidate के लिए एक सुनहरा मौका हैं जो एसएससी जीडी भर्ती का इंतजार कर रहे थे। अब वो candidate SSC GD Constable के भर्ती के बारे में एसएससी की अधिकारी की वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  

आज की इस पोस्ट में हम आपको SSC GD Constable 2024 नोटिफिकेशन, योग्यता, पात्रता और इस से जुड़ी हुई लगभग सारी जानकारी देने वाले हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं इस भर्ती क बारे में।   

कितने पदों पर होगी SSC GD Constable 2024 की भर्ती 

SSC GD Constable 2024 की इस भर्ती में  कुल 26146 पदों पर कांस्टेबल के रूप में candidates  नियुक्ति की जाएगी। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दे की सभी candidates को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा में आवेदन करना होगा। 

इस परीक्षा में candidates आवेदन केवल  31 दिसंबर 2023 तक दे सकता है। 31 दिसंबर 2023 इस परीक्षा की अंतिम तिथि हैं। परन्तु कैंडिडेट्स इस आवेदन की फीस का भुगतान 1 जनवरी 2024 तक कर सकता हैं।   

SSC GD Constable 2024 की पात्रता मानदंड

Staff Selection Commission के SSC GD Constable 2024 भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुछ पात्रता मानदंड रखे गए हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई हैं।  

  •  SSC GD Constable 2024 भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट को कम से कम किसी भी राज्य से न्यूनतम कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है।  
  • इस परीक्षा में भाग लेने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम उम्र 23 साल होनी चाहिए।  
  • इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के छात्रों को इस भर्ती में उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

Chain Process for SSC GD Constable 2024

आपकी जानकारी के लिए बता दे की SSC GD Constable की भर्ती के लिए इस परीक्षा में कैंडिडेट की तीन लेवल से गुजरना होगा।  इसके पहले लेवल में उम्मीदवार को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी।  अगर वो इस परीक्षा में पास हो जाते हैं तो उसके पास उन्हें दूसरी परीक्षा देनी होगी।  

इस परीक्षा के दूसरे लेवेल में फिजिकल टेस्ट के लिए कैंडिडेट को बुलाया जाएगा। जब उम्मीदवार इन दोनों पड़ाव में पास हो जाते हैं। तब उन्हें तीसरी परीक्षा इंटरव्यू देना होगा।  अगर कैंडिडेट इन तीनो परीक्षाओ को क्लियर कर लेता हैं तो उसके बाद वो इस भर्ती के लिए appointed किया जाएगा।  

जाने कब होगी SSC GD Constable 2024 की परीक्षा

अगर आप SSC GD Constable 2024 की परीक्षा देना चाहते हैं तो आपको बता दे की Staff Selection Commission के नोटिफिकेशन के अनुसार, ये परीक्षा 20 फरवरी 2024 से लेकर 12 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। 

SSC GD Constable 2024 की आवेदन Process

क्या आप जानते हैं SSC GD Constable 2024 भर्ती के आप आवेदन कैसे कर सकते हैं? अगर नहीं, तो नीचे दी गई जानकारी के अनुसार आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप में एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को ओपन करना होगा।  
  • जैसे आप साइट ओपन करते हैं आप इसके होम पेज पर आ जाएंगे। अब इसमें छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।  
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको SSC GD Constable 2024 लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना हैं।  
  • अब आपके सामने SSC GD Constable 2024 का फॉर्म ओपन हो जाएगा। आपको इस फॉर्म को ध्यान से पढ़ना हैं। और इसमें पूछी गई सारी जानकारी भरनी हैं।  
  • आपको इस  SSC GD Constable की भर्ती के फॉर्म की फीस भरनी हैं।  
  • SSC GD Constable को भरने के बाद आपको इसे सबमिट कर देना हैं।  

इन सभी तरीको से आप एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर SSC GD Constable 2024 के लिए आवेदन आसानी से कर सकते हैं।  

निष्कर्ष 

Staff Selection Commission (SSC) ने SSC GD Constable 2024 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 26146 पदों पर कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC GD Constable 2024 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 24 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की फीस 1 जनवरी 2024 तक जमा की जा सकती है। SSC GD Constable 2024 भर्ती की परीक्षा 20 फरवरी से 12 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में लिखित, शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार परीक्षा शामिल होगी।

SSC GD Constable 2024 भर्ती एक सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती में लाखों उम्मीदवार आवेदन करने की उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

जरूर पढ़े

Share this Article
Leave a comment