India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier : 2026 के दूसरे दौर के मुकाबले के लिए, भारत पर क़तर का पलड़ा भरी.   

mithlesh
9 Min Read

21 नवंबर 2023 को 2026 India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम कतर के खिलाफ भुवनेश्वर में मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों से लोगो की बहुत उम्मीदे हैं।  ग्रुप ए में भारत के सामने यह सबसे बड़ी और मुश्किल चुनौती है। 

भारतीय टीम ने क्वालिफायर के पहले मैच में कुवैत को 1-0 से हराया था।  जिसके बाद से भारतीय टीम के हौसले बढ़ने लगे। सूत्रों के अनुसार, कतर को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद से भारत घरेलू मैदान पर उतरेगा और दावेदार के रूप में मेहमान टीम प्रबल इसकी शुरुआत करेगी। 

India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier 2026 Overview 

India-vs-Qatar

जाने कहां और कितने बजे देख सकते हैं मैच?

India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा। ये मैच शाम को 7:00 बजे से खेला जाएगा। अगर आप इसको घर बैठे देखना चाहते हैं तो आपको बता दे की टीवी पर इस मैच को स्पोर्ट्स18 1, स्पोर्ट्स18 1HD, और स्पोर्ट्स18 3 चैनल पर दिखया जाएगा।  इसके साथ ही आप इसको ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट के  जरिए अपने फ़ोन पर भी देख सकते हैं।  

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री उतरेंगे मैदान में 

चार साल पहले भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियन कतर को गोलरहित ड्रॉ पर रोका दिया था। अब हो रहे इस मुकाबले India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier में यह टीम का हौसला बढ़ाने का काम करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की साल 2022 के विश्वकप के दूसरे दौर के क्वालिफायर में भारत ने कतर को 10 सितंबर, 2019 को goalless draw पर रोककर अपना अच्छा प्रदर्शन दिया था। 

उस समय कतर बेहतरीन तैयारी क साथ मैदान में उतरा था। कतर ने अपने शानदार प्रदर्शन से साल 2019 की शुरुआत में एशिया कप का खिताब भी जीता था। दरसल 2019 के इस मुकाबले में करिश्माई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री की स्वास्थ्य हालत ठीक नहीं थी। और इस मुकाबले में भाग नहीं ले पाए। परन्तु अब करिश्माई भारतीय कप्तान सुनील छेत्री मंगलवार को यानी 21 नवंबर 2023 को कलिंगा स्टेडियम में अपना कौशल दिखाने के लिए तैयार होंगे। 

भारतीय खिलाडी अली और जैक्सन सिंह injured होने की वजह से नहीं उतरेंगे मैदान में 

India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier सूत्रों के अनुसार, लोगो द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा हैं की सुनील छेत्री की मौजूदगी के बाद भी India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier भारतीय टीम कतर से ज्यादा अच्छा खेलेगी इसकी सम्भावना थोड़ी कम हैं। दरअसल कतर के स्टार स्ट्राइकर अल्मोइज अली ने अफगानिस्तान के खिलाफ कुल चार गोल दागे हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम के लिए ये सबसे बड़ी चुनौती होगी। 

भारतीय टीम के खिलाडी अनवर अली की गैरमौजूदगी में ये टीम थोड़ी ढीली पड गई हैं। इस अहम मुकाबले में भारतीय कोच इगोर स्टिमेच को अली के अलावा जैक्सन सिंह की भी सेवाएं नहीं मिलने वाली हैं। यानि अली और जैक्सन सिंह इस मैच में नहीं भाग ले रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की बागान के एएफसी कप के मैच के दौरान अली मोहन injured हो गए थे इसलिए वो इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।  

FIFA World Cup Qualifier 2026

इंडियन सुपर लीग में मुंबई एफसी के खिलाफ मैच में केरल ब्लास्टर के खिलाड़ी जैक्सन सिंह भी injured हो गए थे। और इस वजय से वो भी इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।  

2027 एएफसी एशियाई कप पर भी नजर

ग्रुप ए में  India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier के साथ साथ कुवैत और अफगानिस्तान की टीमें भी शामिल हैं। आपको बता दे की मिडफील्ड में सहल अब्दुल समद और मनवीर सिंह भारतीय फॉरवर्ड लाइन के लिए मौके बनाने की चुनौती होंगे क्योंकि वे कतर की रक्षा को भेदने की कोशिश करेंगे। 

ग्रुप में दो टीमों का selection होगा।  इन चार टीमों में से जो दो टीम चुनी जाएगी वो ही टीमें आगे फीफा विश्व कप क्वालिफायर में साहिल होगी। यानि तीसरे दौर के साथ 2027 एएफसी एशियाई कप के लिए ये दो टीम अपनी जगह बनाएंगी। 

भारत की टीम अब तक एक बार भी फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर तक नहीं पहुंच पाई हैं।  परन्तु अब कुवैत पर भारत की टीम की 1-0 से जीत के बाद से फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में पहुंचने उम्मीदें जाग गई हैं।

गोलकीपर गुरप्रीत पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

साल 2019 में कतर के खिलाफ उस मैच में टीम का नेतृत्व गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने ही किया था। अब इस बार फिर से कतर को गोल करने से रोकने का दारोमदार कलिंगा स्टेडियम में एक बार फिर से  गोलकीपर गुरप्रीत सिंह पर होगा।

कतर ने दोहा में अपने शुरुआती मैच में 16 नवंबर को 8-1 से महत्वपूर्ण जीत के साथ अफगानिस्तान पर अपना दबदबा बनाया था। आपको बता दे की क़तर विश्व स्तर पर 61वें स्थान पर मौजूद हैं। अब क़तर टीम भारत के खिलाफ अपनी लय को बनाए रखने की कोशिश जरूर करेगी।  

भारत और कतर के बीच हुए अब तक तीन मुकाबले 

India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier भारत और कतर के बीच अब तक कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए हैं। जिनमे से कतर ने दो मैच में भारत पर जीत पाई हैं। और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। भारत और कतर के बीच हुए तीन मुकाबलों की जानकारी नीचे दी गई हैं।  

YearTournamentResult
2021FIFA World Cup Qualifying – AFCIndia 0 – 1 Qatar
2019FIFA World Cup Qualifying – AFCQatar 0 – 0 India
1996FIFA World Cup Qualifying – AFCQatar 6 – 0 India
India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier

निष्कर्ष 

India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier भारत और कतर के बीच हुए 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के मुकाबले के लिए, कतर का  पलड़ा भारी दिख रहा है। भारतीय टीम ने क्वालिफायर के पहले मैच में कुवैत को 1-0 से हराया था, लेकिन यह जीत कतर की तुलना में बहुत कम महत्व की है। कतर ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 8-1 से हराया था, और यह जीत दिखाती है कि वे कितनी मजबूत टीम हैं।

India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती कतर के स्टार स्ट्राइकर अल्मोइज अली होंगे। अली ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार गोल किए थे, और वह भारतीय टीम के लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं।

 भारतीय टीम को अगर कतर को हराना है, तो उन्हें अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। उन्हें अल्मोइज अली को रोकने के लिए एक मजबूत डिफेंस की जरूरत होगी, और उन्हें आगे बढ़ने के लिए कुछ मौके बनाने होंगे।

 आज की इस पोस्ट में हमने आपको India vs Qatar FIFA World Cup Qualifier भारत और क़तर फीफी वर्ल्ड कप 2026 का क्वालिफायर मैच के बारे में लगभग सारी जानकारी दे दी हैं।  उम्मीद हैं की आपको पसंद आई होगी। 

जरूर पढ़े  

Share this Article
Leave a comment